
बड़े दिनों से मांग रही थी मेरी मुनिया बस्ता
पुराना बस्ता हो चूका था उसका बिलकुल खस्ता
पास मेरे पर पैसे नहीं थे तनख्वाह का इंतज़ार था
बस्ता उसे अभी लाकर देदूं दिल मैं मेरे इतना प्यार था
पर सर से छत भी टपक रही थी उसको ठीक करवाना था
फर्श मैं गड्ढे बड रहे थे उनको भी भरवाना था
गुडिया की शादी भी करनी थी मुन्ना की फीस भी भरनी थी
उधर टीचर मुनिया को डांट रहे थे बच्चे भी हंसी उड़ाते थे
इंतज़ार मुझे भी रहता था की शायद
आज मिलेगी उनको तनख्वाह और घर पर आएगा
मुनिया का बस्ता!
